बीकानेर। जिला कलक्टर वेदप्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना के तहत सजगता से कार्य किया जाए। विद्युत चोरी पर कठोरता से अंकुश लगाया जाए। साथ ही विद्युत तंत्र में सुधार के आवश्यक कदम उठाते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय रणनीति तैयार करने संबंधी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को समझाया जाए कि वे न तो स्वयं विद्युत चोरी में लिप्त हों और यदि अन्य कोई विद्युत चोरी कर रहा हो, तो उसकी तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित पुलिस थानों से पुलिस जाब्ता दिया जाएगा। जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता व जिला स्तरीय समिति के सदस्य सचिव एम.आर. चौधरी ने बताया कि अभियान इसी सप्ताह से आरम्भ किया जाएगा व सप्ताह में दो दिन इस सम्बन्ध में औचक निरीक्षण किया जाएगा। बैठक में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हेमेन्द्र उपाध्याय, जेवीवीएनएल के अधिशासी अभियंता हेमेन्द्र जिंदल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PICयह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...