Finance ministers effigy flutter Textile businesses in protest against GST,-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीएसटी के विरोध में कपड़ा कारोबार बंद, वित्तमंत्री का पुतला फूंका

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 जून 2017 9:00 PM (IST)
जीएसटी के विरोध में कपड़ा कारोबार बंद, वित्तमंत्री का पुतला फूंका
रोहतक। जीएसटी के विरोध में गुरुवार को कपडा व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा और उत्तर भारत की सबसे बडी शौरी क्लॉथ मार्केट को बंद कर व्यापारियों ने हड़ताल कर दी। गुस्साएं व्यापारियों ने भिवानी स्टैंड चौंक पर वित्तमंत्री अरूण जेटली का पुतला फूंका और सरकार को चेतावनी दी कि अगर कपड़े पर जीएसटी लागू किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, लेकिन किसी भी कीमत पर जीएसटी को लागू नहीं होने देंगे। गौरतलब है कि शौरी क्लॉथ मार्केट में कपड़े का थोक और रिटेल का व्यापार होता है। हरियाणा के अलावा पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हिमाचल, दिल्ली और गुजरात के व्यापारी यहां से कपड़े का व्यापार करते हैं। शौरी क्लॉथ मार्केट के रिटेल प्रधान राजीव मल्हौत्रा ने कहा कि जीएसटी लागू होने से उनका व्यापार काफी प्रभावित होगा, क्योंकि कपड़े का व्यापार करने वाले ज्यादातर व्यापारी कम पढे-लिखे हैं और साल में 36 बार रिटर्न दाखिल करना होगा, ऐसा करना उनके लिए संभव नहीं है। मार्केट के सभी व्यापारियों ने आज अपनी दुकानें बंद कर रोष जताया और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जीएसटी को वापस लेने की मांग की। शौरी क्लॉथ मार्केट के थोक प्रधान गुलशन ईशपुनियानी ने कहा कि इससे इंस्पेक्टरी राज को बढ़ावा मिलेगा और उनके व्यापार पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसे वापस नहीं लिया गया तो वे सडक़ों पर उतर आएंगे। आज सांकेतिक तौर पर हड़ताल की गई है और उनकी मांगे नहीं मानी गई तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन में तब्दील हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement