final farewell to the martyr Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहीद जवान को दी अंतिम विदाई

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 10:18 PM (IST)
शहीद जवान को दी अंतिम विदाई
तीन भाईयों में सबसे बड़ा शहीद कमल सिंह पिछले करीब एक वर्ष से छत्तीसगढ़ के जिला दंतेवाड़ा के अनरपुर कैंप में पदस्थ था और सीआरपीएफ में बम निष्क्रिय टीम का सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक शादीशुदा पुत्र मनीष और अविवाहित पुत्री सुजाता हैं। शहीद कमल सिंह सीआरपीएफ की 231 में थे और इसी बटालियन में इसी गांव के एसआई राजेश कुमार भी कार्यरत हैं। राजेश ने बताया कि दंतेवाड़ा के जंगलों में सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। अनरपुर कैंप के पास ही बम निष्क्रिय टीम के सदस्य कमल सिंह, अनिल कुमार के साथ उनकी बटालियन के सैनिक रोड बनाने के स्थान का जायजा ले रहे थे। वहां पर नक्सली पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। जब कमल सिंह बम डिटेक्टर को लेकर वहां पर पहुंचा तो डिटेक्टर मशीन ने बम होने का संकेत नहीं दिया। इसके चलते ब्लास्ट हो गया। जिसमें कमल सिंह मौके पर ही शहीद हो गए। जबकि अनिल कुमार नामक सैनिक गंभीर जख्मी हो गया। हादसे में करीब दस पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement