film can also be made from mobile Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोबाइल से भी बन सकती है बेहतरीन फिल्म

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 नवम्बर 2019 6:38 PM (IST)
मोबाइल से भी बन सकती है बेहतरीन फिल्म
विज्ञान फिल्म निर्माता राजेश अमरोही तथा हिमांशु मल्होत्रा ने अंतिम तकनीकी सत्र में विज्ञान फिल्म निर्माण पर चर्चा की। उन्होंने स्वयं द्वारा निर्मित जलवायु परिवर्तन, जल संकट एवं वन्य जीवन से संबंधित शॉर्ट डॉक्यूमेंटरी फिल्में प्रदर्शित कर विज्ञान फिल्म के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माण के लिए अच्छा विचार, केन्द्रीय आग्र्यूमेंट, फिल्म एलिमेंट, लक्षित समूह, रिसर्च मेथडोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने रिपोर्टिंग कार्य को बहुत जिम्मेदारी वाला बताते हुए कहा कि इसके लिए कंटेट बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यशाला के अन्त में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की शासन सचिव मुग्धा सिन्हा ने प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला काफी फलदायी रहेगी और विज्ञान से संबंधित पत्रकारिता करने में सहूलियत पहुंचाएगी। कार्यशाला में जनसम्पर्क अधिकारी, पत्रकार, रिसर्च स्कॉलर एवं पत्रकारिता से जुड़े विद्यार्थी उपस्थित थे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement