Advertisement
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका के पद को मांगे आवेदन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो तथा आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं है। प्रार्थी की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आमदन 35 हजार रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन : प्रार्थी को अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में सभी वांछित प्रमाण पत्रों की राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित छायाप्रतियों सहित जमा करवाना होगा। साक्षात्कार के समय देने होंगे प्रमाण.पत्र : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम जमा दो कक्षा उतीर्ण प्रमाण.पत्र तथा आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए न्यूनतम आठवीं कक्षा का प्रमाण पत्र मान्य होगा। आंगनबाड़ी सहायिकाए बालवाड़ी केन्द्र में कार्य का अनुभव तथा शिशुपालक या नर्सरी टीचर या सिलाई अध्यापिका के तौर पर कार्य करने का अनुभव हो तो उसका प्रमाण.पत्र मान्य होगा। यदि प्रार्थी अपंग हो तो अपंगता का प्रमाण पत्र, अपंगता कम से कम 40 प्रतिशत हो तथा विधवा,परित्यक्ता तथा अनाथ आदि हों तो उसका प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण.पत्र संबंधित तहसीलदार द्वारा जारी किया गया होना चाहिए। परिवार से संबंधित प्रमाण पत्र, जिनकी दो पुत्रियां हैं व कोई पुत्र नहीं है, आय प्रमाण पत्र संबंधित तहसीलदार द्वारा जारी किया गया ही मान्य होगा। चयनित उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर मानदेय देय होगा।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी
Advertisement
कांगड़ा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


