Fight over something minor, assault weapons, angry people had jammed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मामूली बात पर झगड़ा, हथियारों से हमला, नाराज लोगों ने जाम लगाया

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 नवम्बर 2016 8:39 PM (IST)
मामूली बात पर झगड़ा, हथियारों से हमला, नाराज लोगों ने जाम लगाया
लुधियाना। शहर के बस्ती जोधेवाल थाना के अंतर्गत आते इलाके पीपलीवाल बाजीगर बस्ती मे एक पान के खोखे पर सिगरेट को लेकर हुए मामूली झगडे ने उस समय भयंकर रूप अख्तियार कर लिया जब आरोपी पक्ष के लोगों ने गुंडागर्दी करते हुए इलाके के कई लोगों को हथियारों से हमला कर घायल कर दिया । गुंडों की इस करतूत की कुछ झलकियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी । दूसरी तरह इलाका निवासियों ने पुलिस की ढीली कारगुज़ारी के चलते मुख्य हाइवे पर जाम लगा दिया । इलाका निवासियों के अनुसार मामला यह था कि इलाके में पान के एक खोखे से रात के समय एक नशेड़ी युवक ने एक सिगरेट खरीदी जिसके पैसे उसने खोखे वाले को नहीं दिए । इस बात को लेकर दोनों में तू तू मैं मैं हो गई । कुछ लोगों ने बीच बचाव करते हुए नशेड़ी युवक से खोखे वाले को पैसे दिला दिए । उस समय तो नशेड़ी युवक वापिस चला गया लेकिन रात के समय लाठियों तथा तलवारों से लैस 25 - 30 लोगों को लेकर नशेड़ी युवक इलाके में आकर गुंडागर्दी करने लग पड़ा । उस समय खोखे वाला तो भाग कर अपनी जान बचा गया लेकिन गुंडों ने सामने आने वाले हर इलाका निवासी को पीटना शुरू कर दिया तथा इलाके में खड़ी गाड़ियों को तोडना शुरू कर दिया । इलाका निवासियों के अनुसार उन्होंने पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस बहुत देर बाद पहुंची जिस कारण आरोपी युवक भाग निकले थे । पुलिस की इस ढीली करवाई से खफा इलाका निवासियों ने आज इलाके से साथ पड़ते मुख मार्ग पर जाम लगा दिया । पुलिस के आश्वासन तथा दो आरोपियों को पकडे जाने के बाद लोगों ने जाम हटा दिया ।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement