fight between two couples in meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुजुर्ग दम्पत्ति से पड़ोसी दम्पत्ति ने की मारपीट

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मार्च 2017 2:02 PM (IST)
बुजुर्ग दम्पत्ति से पड़ोसी दम्पत्ति ने की मारपीट
मेरठ। किठौर के गांव गेसुपर में बुधवार रात एक बुजुर्ग दम्पत्ति से पड़ोस के एक युवक रविंद्र पुत्र महाराज सिंह व उसकी पत्नी ने पूरी रात जमकर मारपीट की। जिसमे दोनों गम्भीर रुप से जख्मी हो गए। दम्पत्ति निरंजन सिंह व कैलाशो देवी ने बताया कि उनके बेटे की 2 साल पूर्व मौत हो गयी थी। तभी उनकी कुछ जमीन आरोपी ने छीन ली थी। अब घर व बाकि जमीन भी छीनकर भगाना चाहता है। दिन निकलते ही बुजुर्ग दम्पत्ति गुहार लेकर पास में पुलिस चौकी लालियना पंहुचे लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद दोनों थाना पहुंचे तो उनको वहां भी 2 घण्टे तक रिपोर्ट दर्ज होना तो दूर उपचार तक नहीं मिल सका। थाने में घायल हालत में बैठे बुजुर्ग दम्पत्ति पर किसी पुलिसकर्मी को भी तरस नहीं आया।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement