Advertisement
मंगेतर ने दोस्तों के साथ मिलकर की डॉक्टर की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में परिवार वालों को भी बताया। रजामंदी मिलने के बाद दोनों जल्द ही शादी करने वाले भी थे। डॉ. विकास ने यूक्रेन में अपना मेडिसिन कोर्स पूरा किया था और चेन्नई में प्रैक्टिस की थी।
वह छह महीने के लिए अपने कोर्स को आगे बढ़ाने के लिए बेंगलुरु आया और दोनों एक साथ रहने लगे। इस दौरान डॉक्टर विकास ने अपनी मंगेतर प्रतिभा और उसकी मां का प्राइवेट वीडियो बनाया।
बाद में, उस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक फर्जी अकाउंट से वायरल कर दिया। पुलिस ने कहा कि इस बात को लेकर विकास और प्रतिभा दोनों के परिवारों में लड़ाई हुई।
विकास की इस हरकत के बारे में प्रतिभा ने अपने अन्य दोस्तों को बताया। इसके बाद आरोपी सुशील ने 10 सितंबर को डॉक्टर विकास को अपने घर बुलाया और जब वह आया तो आरोपी ने उस पर हथियारों से हमला कर दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


