Female suicide water dispute in Harda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पानी संकट बना विवाद का कारण, महिला ने की आत्महत्या

khaskhabar.com:
पानी संकट  बना विवाद का कारण,  महिला ने की आत्महत्या
हरदा। मध्य प्रदेश में पानी संकट विवादों का कारण बनता जा रहा है, हरदा जिले में पानी भरने को लेकर दो महिलाओं में हुए विवाद के बाद एक महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, गंभीर रूप से झुलसी महिला की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह छिकोड़ा थाना क्षेत्र के खिरकिया गांव में विधवा श्यामा बाई का पानी भरते समय पड़ोसी महिला से विवाद हो गया। इसके बाद श्यामा बाई ने घर में आकर मिट्टी का तेल डालकर खुद पर आग लगा ली। जब तक आग को बुझाया जाता वह बुरी तरह झुलसा चुकी थी।  

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement