father complation police about dirty talking on phone call to daughter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

थाने में पिता बोला-साहब ! अश्लील बातें कर बेटी को कर रहा यह परेशान

khaskhabar.com: रविवार, 27 अगस्त 2017 4:49 PM (IST)
थाने में पिता बोला-साहब ! अश्लील बातें कर बेटी को कर रहा यह परेशान
झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में चार लोग एक लड़की को अश्लील बातें कर काफी दिनों से परेशान कर रहे है। हद तो उस समय हो गई जब लड़की से मोबाइल नम्बर मांगा जाने लगा। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता के पिता ने थाने की पुलिस से शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। लहचूरा थानान्तर्गत धमना गांव में रहने वाले ग्रामीण की बेटी को गांव के रहने वाले आनन्द, हरीश और दो अज्ञात युवक काफी दिनों से अश्लील बातें कर परेशान कर रहे थे। पिछले दिनों जब वह मऊरानीपुर थानान्तर्गत ग्राम चुरारी में नहर के पास पास गई हुई थी। तभी चोरों वहां पहुंचकर लड़की से फोन नम्बर मांगने लगी। घबराकर उसने घर आकर परिजनों को हकीकत से अवगत कराया। जिसके आधार पर लड़की के पिता ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement