Advertisement
बहन ने पिता पर लगाया भाई की हत्या का आरोप, पुलिस की शक सुई उसकी बहन पर

हत्या के बाद गांव में मिला पुलिस पिता जबकि उसकी बहन ने पानीपत जा कर सूचना दी जबकि समर गोपाल पुर से पुलिस चौकी महज तीन किलोमीटर थी। पुलिस की शक की सुई उसकी बहन पर है। पिता और बहन में से किसने की मासूम की हत्या यह मिस्ट्री बनी हुई है, जो अब पुलिस की जाँच में सामने सच आएगा।
पुलिस ने बेड खुलवाया तो लड़के का शव मिला। रोहतक गांव समर गोपालपुर में अपने इकलौते बेटे का आरोप उसके पिता पर लगा है। मृतक की बड़ी चंचल ने पानीपत बस अड्डे के बाहर से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया था। इस पर एक टीम ने फौरन लड़की को हिरासत में ले लिया। चंचल ने पुलिस को बताया कि पापा मुझे भी मारना चाहते थे । चंचल के आरोप पर भी फिलहाल पुलिस को संदेह है क्योंकि पिता ने हत्या करने से साफ इंकार किया है।
मृतक 16 वर्षीय धर्म उर्फ़ मोंटी ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था। बहन चंचल 12वीं कक्षा पास है। हत्या कितने बजे हुई, यह स्पष्ट नहीं मगर चंचल ने शाम करीब पांच बजे पानीपत पुलिस को फोन किया था। उसने बताया उसके पिता दो व्यक्तियों के साथ घर पर आए और उसके भाई को तेजधार हथियार से मार डाला। ये उसे भी मारना चाहते थे। मां बोली-चौकी से नहीं जाऊंगी, अब घर में क्या बचा मृतक मोंटी के पिता तेजपाल को हिरासत में लेने के बाद मां भी टिटौली चौकी पहुंच गई थी। पानीपत से लड़की के आने के बाद पूछताछ करेंगे, फिर उसके आरोपों की जांच होगी। मां नहीं मिली घर पर पुलिस की टीम जब तेजपाल के घर पहुंची तो वह अकेला बैठा मिला। उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। पुलिस ने उसे फोन करके बुलाया तो उसने भी हत्या की घटना से अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस ने आस पड़ोस में भी पूछताछ की मगर कोई जानकारी नहीं मिली।
वहीं मृतक की माँ ने कहा मेरे बेटे की हत्या उसके पिता ने की है वह अपनी भाभी के गलत है जिसकी वजह से ये विरोध करते थे। अभी वह बाहर गम रहा है। मुझे इंसाफ चाहिए। वहीं पुलिस ने बताया कि हमे हत्या की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर शव घर के बेड में मिला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवाया गया है हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रोहतक
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


