Father and grandfather uneducated, daughter created history with 94 percent marks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिता व दादा अनपढ़, बेटी मेरिट में आई 94 प्रतिशत अंक लेकर रचा इतिहास

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 मई 2017 10:00 PM (IST)
पिता व दादा अनपढ़, बेटी मेरिट में आई 94 प्रतिशत अंक लेकर रचा इतिहास
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के दसवीं कक्षा के नतीजों को लेकर भले ही निजी स्कूलों में अपने-अपने छात्रों के गुणगान की होड़ लगी हो लेकिन सरकारी स्कूल की एक छात्रा एेसी भी है जिसके दादा और पिता अनपढ़ है और वह खुद सरकारी स्कूल में पढ़ कर 94 फीसदी अंक लाई है। बिरधाना गांव के सरकारी स्कूल में पढऩे वाली दसवीं कक्षा की छात्रा कीर्ति ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लग्न से बिना सुविधा व शैक्षणिक पारिवारिक पृष्टभूमि के भी सफलता का ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरधाना की छात्रा कीर्ति ने 94 प्रतिशत अंक लेकर यह जता दिया है कि प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। हालांकि उसकी सफलता में विद्यालय के शिक्षकों के योगदान को भी नकारा नहीं जा सकता। कीर्ति के दादा चंद्र सिंह जहां अंगूठा टेक है, वहीं पिता सोमबीर भी अनपढ़ है। हालांकि उनकी मां थोड़ी बहुत पढ़ी है और गृहिणी है। दादा जहां खेतीबाड़ी करते हैं, वहीं पिता ट्रक चालक है। कीर्ति की बहन व भाई पढ़ाई कर रहे हैं। कीर्ति ने दो विषयों में 100 में 100 अंक भी प्राप्त किए। साइंस व संस्कृत में इस छात्रा पूरे के पूरे अंक प्राप्त किए है। कीर्ति ने ये मुकाम हासिल कर उन छात्रो के लिए भी मिशाल पेश की है जो लगातार स्कूल अपग्रेड कराने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे है। कीर्ति ने ये साबित कर दिया कि धरना करना किसी समस्या का समाधान नही, अगर मन मे होसला व जज्बा हो तो आपकी मेहनत व लगन भी इस मुकाम तक पहुंचा सकती है। क्योकि इस स्कूल में सभी विषयों के अध्यापको के न होने के बावजूद भी ये कीर्र्तिमान स्थापित किया है। केवल कीर्ति ही नहीं बल्कि इस स्कूल की दसवीं की करीब एक दर्जन छात्राए मैरिट में है। वही 12वी कक्षा में आठ छात्राएं न मैरिट हासिल की है। गांव की इन बेटियों ने न केवल धरना करने वाले छात्रो के सामने मिशाल पेश की बल्कि सरकार की बेटियो के प्रति चलाई जा रही मुहिम पर भी चार चांद लगा दिए।
संवाद में भी निपुण है कीर्ति

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement