आहोर (जालोर)। जवाई नहर कमाण्ड के टेल क्षेत्र में पानी का लेवल सही नहीं मिलने के बाद किसानों में भारी आक्रोश है। कई बार शिकायतों के बावजूद पानी का लेवल सही नहीं होने के बाद गुरुवार को किसानों ने नेशनल हाईवे 325 पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि पानी नहीं मिलने के चले वे ना सिंचाई कर पा रहे हैं और ना ही फसल बो पा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस के जाब्ते के साथ तहसीलदार, पुलिस उपाधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से समझाईश कर पानी का लेवल सही करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद किसानों ने जाम खोला। इस दौरान धरने में किसान नेता प्रताप आंजणा और सुरेश गिरी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश की रथ यात्रा 56 किमी गई, रथ 1 किमी पर रूका, SEE PICयह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा