Farmers have not deposited on old notes Bifre-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुराने नोट जमा न करने पर बिफरे किसान

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 11:51 PM (IST)
पुराने नोट जमा न करने पर बिफरे किसान
मानसा। रिजर्व बैंक की ओर से सहकारी बैंकों द्वारा 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट ना लेने को लेकर गुस्साए किसानों ने रोष प्रदर्शन किया। वीरवार को सहकारी बैंक गांव फफड़ेभाईके में बैंक अधिकारियों की ओर से पुराने नोट जमा करवाने के इंकार करने पर जमहूरी किसान सभा के नेतृत्व में लगाए धरने के दौरान किसानों ने बैंक अधिकारियों तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा के जिला प्रेस सचिव इकबाल सिंह फफड़ेभाईके ने कहा कि सहकारी बैंक के अधिकारियों की ओर से आरबीआई की हिदायतों की परवाह न करते हुए किसानों को बैंकों में परेशान किया जा रहा है। बहुत से किसानों की जहां नरमे वाली पछेती गेहूं की बुआई खाद न मिलने के कारण लेट हो गई है, वहीं अग्रिम बीजी गई गेहूं को इसी सप्ताह पहले पानी के बाद खाद की सख्त जरूरत है। उनके अनुसार सहकारी बैंकों की ओर से किसानों से पुराने नोट न लेने तथा जमा राशि किसानों को न देने के कारण किसानों में आर्थिक तौर पर बेचैनी बढ़ रही है। सहकारी बैंक की तरफ से लेनदेन न करने से किसान बाजारों में अधिक रेट पर खाद, बीज खरीदने के लिए मजबूर हैं। सभा के महासचिव अमरीक सिंह फफड़ेभाईके ने मांग की कि किसानों के हद कर्ज के हिसाब से उनके बनते पैसे नई करंसी के रूप में तुरंत जारी किए जाएं तथा कर्जदार किसानों के पास से पुरानी करंसी के नोट आम बैंकों की तरह जमा करवाए जाएं ताकि किसानों की देनदारियों पर लग रहा ब्याज बंद हो सके व किसान अगला कर्ज लेने योग्य हो। भीखी ब्लाक के प्रधान दिलबाग सिंह फफड़े ने मांग की कि 2005 से पहले के सफेद धारी वाले नोट अज्ञानतावश जिन किसानों के पास आ चुके हैं, उनको बैंकों में जमा करवाया जाए। किसानों को अपनी फसल को पालने के लिए यूरिया खाद सहित कृषि संबंधी ओर वस्तुएं भी तुरंत सोसायटियों में से मुहैया करवाई जाएं ताकि किसान अपनी फसल को सही तरीके से संभाल सके। इस मौके करनैल सिंह नंबरदार, बहादर सिंह, फुलबाग सिंह व रमेश कुमार भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement