Farmers aggitation continues, there is no assurance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जारी है किसानों का धरना, नहीं मिला कोई आश्वासन

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 2:25 PM (IST)
जारी है किसानों का धरना, नहीं मिला कोई आश्वासन
यमुनानगर। जिले के मानकपुर स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया के एसआईआईडीसी के कार्यालय के बाहर छह दिन से बैठे किसानों को अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है। जबकि सोमवार को किसानों के पक्ष में भारतीय किसान यूनियन के साथ साथ भारतीय किसान संघ पहुंच गया है। वहीं सोमवार शाम तक भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। यहां कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। गौरतलब है कि वर्ष 2007 में लगभग 258 एकड़ भूमि को सरकार ने इंडस्ट्री एरिया के लिए अधिग्रहण किया था। उस समय सरकार ने किसानों को महज आठ लाख प्रति एकड़ के हिसाब से ही पैसे दिए थे। जबकि दक्षिण हरियाणा के जमीन के अच्छे भाव सरकार ने दिए थे और उसको लेकर किसानों ने जमीन के उचित मुआवजे के लिए कोर्ट की शरण ली जिस पर कोर्ट ने 30 लाख रू प्रति एकड़ के हिसाब से एचएसआईआईडीसी को पैसे देने के आदेश दिए। लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार ने किसानों को जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया। रेल हादसा:122लोगों की मौत, पढ़िए-आंखों देखा हाल,क्यों हुआ हादसा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement