Advertisement
किसान ट्रांसफार्मर परिवर्तन योजना 15 से, बदले जाएंगे जले हुए ट्रांसफार्मर

अधिशाषी अभियन्ता- ओ एण्ड वी, फीडर इंचार्ज के द्वारा मीटर रीडिंग अवधि के दौरान व अन्य माध्यमों से कृृषि उपभोक्ताओं को बिजली मित्र ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करेंगे और उपभोक्ता सेवा केन्द्र के माध्यम से भी बिजली मित्र ऐप को डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि योजना के लागू होने के बाद किसानों के ट्रांसफार्मर लगभग 6 घंटे में बदले जा सकेगें और पुराने ट्रांसफार्मर भी स्टोर में तुरन्त जमा हो सकेगे, जबकि कृृषि कनेक्शन नीति 2017 के अनुसार कृृषि उपभोक्ता द्वारा जले ट्रांसफार्मर की शिकायत 33/11 केवी. सब-स्टेशन
पर संधारित शिकायत पुस्तिका में दर्ज कराने के उपरान्त सामान्य परिस्थितियों में जले/खराब ट्रांसफार्मर को 72 घंटे में बदले जाने का प्रावधान है। जयपुर डिस्काॅम में 4 लाख कृृषि उपभोक्ता है और यह योजना केवल किसानों के लिए है। इसके लिए डिवीजन स्तर पर औसत बर्निंग दर के
अनुसार ट्रांसफार्मर का रिजर्व स्टाक रखा जाएगा, जिससे शिकायत प्राप्त होते ही ट्रांसफार्मर को बदला जा सके।
ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



