अपहरण करने वालों ने हीरा सींग किसान से फिरौती के 12 लाख रूपए मांगे हैं।
जानकारी के अनुसार हीरा सींग किसान का बेटा 5 वर्षीय हरिकिशन देर शाम घर के
बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश उसे उठा ले गए। परिजन तभी से
बच्चे की तलाश कर रहे हैं। इसी बीच अपहरण करने वालों ने किसान से फिरौती के
12 लाख रूपए मांगे। पुलिस को जानकारी लगते ही पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर
दी है। पुलिस गुपचुप तरीके से आरोपियों की तलाश कर रही है।