जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक किसान के बेटे के अपहरण करने का मामला सामने आया है। घटना जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के हरदुआ माला गांव निवासी किसान हीर सींग के 5 वर्षीय बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया।