Advertisement
फार्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू, पहले दिन जिले के 251 किसानों का पंजीकरण

*7 से 9 फरवरी को यहां आयोजित होंगे शिविर*
जिले में 7 से 9 फरवरी तक हनुमानगढ़ के 31 एसएसडब्ल्यू, संगरिया के मानकसर, टिब्बी के 11 एसटीबी, रावतसर के 4 डीडब्ल्यूएम, पल्लू, पीलीबंगा के मिर्जावाली मेर, नोहर के किकराली और भादरा के भाड़ी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
*शिविरों में इन योजनाएं के लिए जिला कलेक्टर ने आवंटित किए लक्ष्य*
शिविरों में जिला कलेक्टर काना राम ने फार्मर आईडी के अतिरिक्त कृषि विभाग को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत शिविर में ग्राम पंचायत के बीमित सभी किसानों को पॉलिसी वितरण, न्यूनतम पांच किसानों से फॉर्म पौंड योजना में आवेदन, उद्यानिकी विभाग को न्यूनतम 10 किसानों से पीएम कुसुम योजना अंतर्गत आवेदन, जोधपुर विद्युत वितरण निगम को पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना अंतर्गत न्यूनतम 10 आवेदन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को टीबी स्क्रीनिंग, पीएमजेएवाई, वय वंदना योजना अंतर्गत केवाईसी, आभा आईडी को लेकर लक्ष्य आवंटित किए हैं।
जिला कलेक्टर ने इसके अतिरिक्त सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी को मानस अभियान अंतर्गत प्रत्येक शिविर में न्यूनतम 100 व्यक्तियों को ई-शपथ, महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत न्यूनतम 20 आवेदन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को पेंशन सत्यापन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा शेष रहे लाभार्थियों को पट्टा वितरण, लीड बैंक मैनेजर को अटल पेंशन योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत न्यूनतम 50 आवेदन, श्रम विभाग को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत न्यूनतम 50 आवेदन, राजस्व विभाग को आवश्यकता अनुसार राजकीय संस्थाओं को भूमि आवंटन का लक्ष्य निर्धारित किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


