भाकियू जिलाध्यक्ष का आरोप है कि सपा के पूर्व सांसद राकेश सचान जब फतेहपुर से सांसद थे, तब यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान बिजली प्लांट का काम रूकवा दिया था। वह दोआब में बिजली पावर प्लांट दूसरी जगह ले जाना चाहते हैं। इसकी खास वजह यह भी है कि जिन आठ गांवों का अधिग्रहण किया गया है उनमें उनकी भी भूमि ली गई है।
निरंजन ने बताया कि सीएम की सभा में पूर्व सपा सांसद राकेश सचान ने ही किसानों को जाने के लिए कहा और जब हमने अपनी बात उन तक पहुंचाने की कोशिश की तो पुलिस से पिटवाया और 220 किसानों पर फर्जी मुकदमें दर्ज करावा दिए।