Farmer is not a bonded laborer of stanzas: Gurnam Singh Lahti-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसान आढ़तियों के बंधवा मजदुर नही है: गुरनाम

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 7:28 PM (IST)
किसान आढ़तियों के बंधवा मजदुर नही है: गुरनाम
कैथल। पिछले दिनो हरियाणा सरकार ने दूसरी बार फैसला लिया था की मंडियो में बिकने वाली किसान की फसल का भुगतान सीधा किसान के खाते में होगा जिसके बाद पहली बार की तरह हरियाणा के आढ़तियों संगठनो के द्वारा केवल विरोध जीतने के बाद मुख्यमंत्री ने आढ़ती संगठनो से बातचीत के लिए बुलाया लिया ओर अपने दूसरी बार लिए कदम को यू टर्न लेते हुए कहा की हरियाणा की मंडियो में किसानो का भुगतान पहले की तरह जारी रहेगा ओर अगर कोई किसान सीधा भुगतान करवाना चाहता है उसे आढ़ती से एन.ओ.सी. लेनी होगी का आश्वासन दिया है। भारतीय किसान यूनियन ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा की सरकार का गलत फ़ैसला है जिसका भारतीय किसान यूनियन पुरे ज़ोर विरोध करती है ओर एतराज जताया की आढ़ती किसान को क्यू एन.ओ.सी. देगा ? क्या किसान आढ़ती का बंधवा मजदुर है की उसे अपनी फसल का भुगतान के लिए आढ़ती की मंजूरी से खाते में डलवाएगा यह सरकार का तुगलूकी फरमान है। भारतीय किसान यूनियन के नेता सरदार गुरनाम सिंह ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा की बीजेपी सरकार पूरी तह से किसान विरोधी है ओर सरकार आढ़तियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार फैलने वालों की मदद कर रही है। इस फैसले से स्पष्ट हो गया है की मुख्यमंत्री खुद भ्रष्ट है ओर भ्रष्टाचारियों के साथ है। उन्होने कहा की हरियाणा की मंडियो में यह आम देखा गया है की चावल मिल मालिकों द्वारा आढ़तियो व अधिकारियों से मिलकर किसानों के नाम पर जाली जे फार्म कटे जाते है ओर उसके बाद बड़ी मात्रा में ट्रेडिंग के नाम पर चावल दूसरे प्रदेशों से मंगवा लिए जाते है जोकि बाद में सीधा सरकार को देते है। चालू सीजन में इस प्रकार के कई ट्रक किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ द्वारा पकड़े गए थे। ऐसा ही उदाहरण देते हुए उन्होने बताया फतेहबाद मंडी में एक मंडी में एक किवंटल धान नही आया ओर वहा 5 लाख किवंटल धान के जे फार्म कट गए) इसका सीधा नुकसान किसान सरकार को व किसान को होता है शैलर मिल मालिक अपना कोटा पूरा दिखकर किसानो का धान खरीदने से मना कर देते है ओर किसान का धान मंडियो में पड़ा रहता है ओर उसको नमी के नाम पर या अन्य कारण बताकर लेने से मना करते है जिससे किसान की फसल के एमएसपी से 250-300 रुपए प्रति किवंटल कम भुगतान होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement