Advertisement
किसान के घर लगी आग, चार मवेशी झुलसे गृहस्थी जलकर हुई खाक

चपरघटा का मजरा गांव में रहने वाले धनश्याम किसान है। सोमवार शाम को किसान परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे। तभी ग्रामीणों ने सूचना दी कि घर में आग लग गई। दौड़कर पहुंचे तो देखा आग की चपेट में आकर चार मवेशी व घर का सामान लपटों से घिरे है। ग्रामीणों की मद द से आग को बुझाने की कोशिश की और मवेशियों को सुरक्षित निकाला। आग से मवेशी झुलस गए और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। मूसानगर इंस्पेक्टर ने बताया कि किसान के घर आग लगने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने से पहले ग्रामीणों द्वारा आग बुझाई जा चुकी थी। किसान का सामान जल गया है। कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ BJP को अब अफसोस,यूपी में मुस्लिमों को भी टिकट देते तो ठीक रहता! ]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


