Farmer Flowing in water when crossing the canal by swim-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तैरकर नहर पार कर रहा किसान पानी के तेज बहाव में बहा

khaskhabar.com: बुधवार, 09 मई 2018 11:06 AM (IST)
तैरकर नहर पार कर रहा किसान पानी के तेज बहाव में बहा
जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को तैर कर नहर पार करते समय एक किसान पानी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए गोताखोरों को नहर में उतारा और काफी देर बाद उसका शव बाहर निकाला गया। माधौगढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरीश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि सुल्तानपुरा गांव का 48 वर्षीय किसान अशोक कुमार मंगलवार को अपने गन्ने की फसल देख कर खेत से घर वापस आने के लिए पुल के अभाव में तैर कर नहर पार कर रहा था। उसी समय अचानक नहर में पानी का बहाव तेज हो गया जिसके चलते वह उसकी धारा में बह गया। उन्होंने कहा, "आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और उसके परिजन वहां पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला जा सका।"
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर किसान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement