Advertisement
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के आरोप झूठे व मनघढ़ंत: रमेश धवाला

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मध्यनजर पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं में से केवल कुछ को ही यह भत्ता प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पुत्र को अध्यक्ष पद देने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की स्थापना की। उन्होंने कहा कि 500 करोड़ रुपये की कौशल विकास भत्ता योजना को प्रदेश में प्रभावी ढंग से कार्यन्वित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पांच वर्षों के दौरान पांच लाख युवाओं को लाभान्वित करने के लक्ष्य के स्थान पर केवल 1.5 लाख युवाओं को लाभान्वित किया गया।
धवाला ने कहा कि प्रदेश में भू-माफिया, खनन माफिया, वन माफिया तथा ड्रग माफिया सक्रिया थे तथा प्रदेश में अराजकता व कानून अव्यवस्था थी। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह हत्या तथा गुडिय़ा कांड जैसी घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार किया तथा ‘देव भूमि’ को ‘अपराध भूमि’ में परिवर्तित कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की छवि को धूमिल किया है, जो शान्ति व सौहार्द माहोल के लिए जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल के दौरान एनडीए सरकार द्वारा दी गई राशि का सदुपयोग करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के लिए केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचित 62 राष्ट्रीय उच्च मार्गों की विस्तृत परियोजना रिर्पोट तैयार करने में भी विफल रही। इसी प्रकार, पूर्व कांग्रेस सरकार प्रदेश में केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत एम्स अस्पताल के लिए भूमि प्रदान करने में भी नाकाम रही।
धवाला ने पूर्व मुख्यमंत्री को इस प्रकार के भ्रामक व झूठे बयान देने से गुरेज करने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों का कोई परिणाम नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने राज्य में भारी सर्मथन दे कर भाजपा को सत्ता प्रदान की है तथा निकम्मी व भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
धर्मशाला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


