Falgu pilgrimage for the purpose of torture-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्राद्घ तर्पण के लिए फल्गू तीर्थ पर पहुंच रहे है श्रद्घालु

khaskhabar.com: रविवार, 30 सितम्बर 2018 6:00 PM (IST)
श्राद्घ तर्पण के लिए फल्गू तीर्थ पर पहुंच रहे है श्रद्घालु
कैथल । जिले के गांव फरल में स्थित पवित्र फल्गु तीर्थ पर विश्व प्रसिद्ध फल्गु मेले का शुभारंभ होने पर श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण के लिए पहुंच रहे हैं। यह मेला आगामी 8 अक्टूबर तक चलेगा और मुख्य स्नान 8 अक्टूबर को होगा। तीर्थ पर श्रद्धालुओं का पहुंचना 25 सितंबर से ही शुरू हो गया था और मेला अवधि के दौरान लाखों लोग देश के अनेक कोनों से पहुंचकर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण व पिंडदान करेंगे। मेला परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई हैं, जिनमें बच्चों के खिलौनों, फूड आईटम व अन्य दुकानें शामिल हैं। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के स्थानीय कार्यालय द्वारा तीर्थ स्थल पर मंदिर के पास सूचना प्रसारण केंद्र स्थापित किया गया है, जहां से जिला प्रशासन की विभिन्न हिदायतों के साथ-साथ अन्य आवश्यक सूचनाओं का प्रसारण किया जाएगा। प्र्रेस प्रतिनिधियों हेतू मेला कवरेज के लिए गांव में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय परिसर में मीडिया सैंटर स्थापित किया गया है, जिसमें सभी आवश्यक उपकरण व सेवाएं उपलद्ब्रध करवाई गई हैं। फल्गु महापर्व के इस महात्मय के दृष्टिगत इस वर्ष यह फल्गु मेला 25 सितंबर से शुरु होकर 8 अक्तूबर को सोमवती अमावस्या के दिन मुख्य स्नान के साथ सम्मपन होगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पंडितो ने इस फल्गु मेले का विशेष धार्मिक महत्व बताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement