Fake IPS officer arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मई 2019 7:36 PM (IST)
फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार
जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शुक्रवार को एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। एसओजी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसओजी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभय मीणा सवाईमाधोपुर का रहने वाला है। एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि एक आईपीएस अधिकारी सामाजिक सहोकार के नाम पर व्यापारियों को ठगता है। सूचना पर एसओजी की टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आईपीएस को शुक्रवार शाम जगतपुरा में पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपित अभय मीणा के आईपीएस बनकर ठगी करने का पता चला। एसओजी टीम ने फर्जी आईपीएस अभय मीणा को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से आईपीएस की वर्दी, तीन एयर पिस्टल व एक लग्जरी कार के साथ आईपीएस एसोसिएसन मे बरशिप का फर्जी कार्ड बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आईपीएस वर्दी पहनकर बदमाश ने आमजन के साथ पुलिसकर्मियों को भी ठगा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement