Advertisement
पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, श्रद्धालुओं से ठगी और यौन शोषण का आरोप

बाबा बनने का नाटक कर रहा तामदार न केवल यौन शोषण करता था, बल्कि बड़ी रकम की मांग भी करता था। वह कहता था कि ये पैसे उसके आश्रम और धार्मिक गतिविधियों के संचालन के लिए हैं।
पुलिस को अब तक कम से कम पांच लोगों से औपचारिक शिकायतें मिली हैं। माना जा रहा है कि इससे कहीं अधिक लोग इस फर्जी बाबा के जाल में फंसे हैं।
यह मामला देहूरोड निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (धारा 318 - धोखाधड़ी, धारा 75 - यौन उत्पीड़न), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, कुप्रथा और अघोरी क्रियाओं की रोकथाम अधिनियम, 2013 के तहत केस दर्ज किया गया है।
बावधन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल विभुते ने पुष्टि की है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया, “अब तक चार लोग सामने आ चुके हैं और हमें आशंका है कि पीड़ितों की संख्या और बढ़ सकती है। हम सभी से अपील करते हैं कि अगर कोई इस बाबा का शिकार हुआ है, तो वह आगे आए और पुलिस को अपनी आपबीती बताए।”
पुलिस अब आरोपी की डिजिटल गतिविधियों और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उसके शिकार कितने लोग बने और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


