Fairs and festivals will find global identity : chief minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेलों और उत्सवों को मिलेगी वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 6:14 PM (IST)
मेलों और उत्सवों को मिलेगी वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री
जयपुर/कोटा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी अनूठी सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर राजस्थान के मेलों और उत्सवों को देश-दुनिया में पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार पूरा प्रयास करेगी। ये मेले विश्व स्तर पर हमारी संस्कृति का शो-केस हैं और विदेशी पर्यटक बड़े उत्साह से इन उत्सवों को देखने आते हैं। हम सभी का पूरा प्रयास होना चाहिए कि ऐसे आयोजनों की गौरवशाली विरासत को सहेज कर उसे और अधिक समृद्ध बनाया जाए। मुख्यमंत्री शनिवार को कोटा जिले के खैराबाद धाम में श्री फलौदी माता के दर्शन के बाद 19वें द्वादशवर्षीय मेले के उद्घाटन समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योतिर्मय अवंतर पीठ के ज्ञानानंद तीर्थ युवाचार्य ने की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेकता में एकता लिए हुए हमारा प्रदेश एक गुलदस्ते की तरह है। इसी तरह यह मेला भी राजस्थान की सभी 36 कौमों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी मेलों और उत्सवों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए पोर्टल शुरू किया है। श्री फलौदी माता मेले को भी इस पोर्टल में शामिल किया जाएगा।
मेले के लिए विभिन्न समुदायों ने की मदद की पहल

[@ खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम]

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement