फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 स्थित बीपीटीपी रिर्साेट में दीवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए राजेश नागर ने कहा कि दीवाली का त्यौहार भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है इसलिए इस त्यौहार को हम सभी को मिल जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीवाली मेले से समाज में सुख-समृद्धि में भाईचारे को बढ़ावा मिलता है इसलिए ऐसे मेलों का अधिक से अधिक आयोजना होना चाहिए ताकि हमारी युवा पीढ़ी को हमारी भारतीय संस्कृति का आभास हो सके।
यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOSयह भी पढ़े :मंत्री पुत्रऔर भतीजे में वर्चस्व की जंग, गरजी बन्दूकें, चले ईट पत्थर, कई घायल