Advertisement
जाति पे निगाहें, चुनाव पे निशाना?...मंत्रिमंडल विस्तार से वसुंधराराजे को कमजोर करने की कोशिश

बांसवाड़ा-डूंगरपुर जैसे आदिवासी प्रधान जिलों को छोड़कर 18 जिलों से मंत्री बनाए गए हैं। लेकिन, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे के प्रमुख समर्थक विधायकों को बहुत कम जगह मिली है। मतलब.... वसुंधराराजे को कमजोर करने की कोशिशें जारी हैं।
इस मंत्रिमंडल पर नजर डालें तो लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जातिगत समीकरण साधने के पूरे-पूरे प्रयास किए गए हैं। मंत्रिमंडल में 4 जाट, 4 एससी, 3 एसटी, 3 क्षत्रिय, तो 1-1 जैन, पंजाबी, बिश्नोई, ब्राह्मण, माली, कुमावत, पटेल, रावत आदि को जगह मिली है।
जाहिर है, इन पर लोकसभा चुनाव में 25 की 25 सीटें जिताने की बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहली अग्नि परीक्षा श्रीकरण पुर के विधानसभा चुनाव में 5 जनवरी को हो जाएगी।
राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहे मीणा समाज के प्रखर नेता किरोड़ी लाल मीणा को भी बतौर कैबिनेट मंत्री सरकार में शामिल किया गया है। लेकिन क्या किरोड़ी लाल मीणा के समर्थक इससे शांत हो जाएंगे, जो उस वक्त भारी विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।
ये हैं कैबिनेट मंत्री.... किरोड़ी लाल मीणा, राज्यवर्धन राठौड, मदन दिलावर, गजेंद्र सिंह खींवसर, बाबू लाल खराड़ी, जोगाराम पटेल, सुरेश रावत, अविनाश गहलोत, जोगाराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैया लाल चौधरी और सुमित गोदारा।
ये हैं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार).... सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, हीरा लाल नागर।
ये हैं राज्यमंत्री.... ओटाराम देवासी, केके विश्नोई, डॉ. मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, जवाहर सिंह बेढम।
जानिए, कितने जिलों से कितने मंत्री....
जयपुर से 3, कोटा से 2, नागौर से 2, पाली से 2, जोधपुर से 2, श्रीगंगानगर से 1, बीकानेर से 1, सीकर से 1, अलवर से 1 भरतपुर से 1, सवाई माधोपुर से 1, टोंक से 1, अजमेर से 1, बाड़मेर से 1, सिरोही से 1, चित्तौड़गढ़ से 1, प्रतापगढ़ से 1, उदयपुर से 1 मंत्री बनाए गए हैं। देखना होगा कि लोकसभा चुनाव 2024 में सत्ता का जातिगत समीकरण कितना असरदार रहता है? https://twitter.com/i/broadcasts/1ynJOyXnywQKR
Ashok Gehlot @ashokgehlot51.... श्रीकरणपुर में 5 जनवरी को होने वाले मतदान की आचार संहिता के प्रभावी होने के बावजूद वहां से भाजपा प्रत्याशी को मंत्री बनाना आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन एवं वहां के मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास है, चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेकर अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए. इस तरह के असंवैधानिक कदम उठाना लोकतंत्र में दुर्भाग्यपूर्ण है, यह भाजपा आलाकमान के अहंकार को दर्शाता है!
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


