जिलास्तरीय गोरक्षा रैली निकालकर मनाया राष्ट्रीय पर्व
khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 8:14 PM (IST)
जयपुर। बाबा जयगुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत उमाकांत महाराज की ओर से देशभर में 23 से 30 मार्च तक नशामुक्त, शाकाहारी एवं गोरक्षा विशेष प्रचार अभियान का शुभारंभ हुआ। इस संदर्भ में जिलास्तरीय रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को शाकाहारी, सदाचारी, ईश्वरवादी और सभी प्रकार के नशों से मुक्त रहकर धरती का पाप हटाकर धर्म की स्थापना कराने का संकल्प दिलवाया गया।
मुख्य अतिथि हवामहल क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र पारीक और विशिष्ट अतिथि मेयर अशोक लाहोटी, जिलाध्यक्ष संजय जैन ने अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग, जयपुर से झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान अन्य विशिष्ट अतिथियों में आरएसएस मंडल संघ के सीताराम अग्रवाल एवं राज्य महिला आयोग की डॉ. रीता भार्गव आदि मौजूद थे।