Extortion racket targeting politicians busted 2 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंत्रियों से वसूली गैंग का भंडाफोड़, सोनिया का पीए, BJP नेता बन करते थे ठगी

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 11:34 AM (IST)
मंत्रियों से वसूली गैंग का भंडाफोड़, सोनिया का पीए, BJP नेता बन करते थे ठगी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे हाई प्रोफाइल जालसाज गिरोह का भंड़ाफोड किया है, जिसके निशाने पर केंद्रीय मंत्री, नेता और सरकारी अफसर होते थे। वह खुद को भाजपा महामंत्री राम माधव बताकर भाजपा मंत्रियों और नेताओं को फोन करता था और आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी फंड के लिए मोटी रकम देने के लिए कहता था। उसने कई नेताओं और मंत्रियों को सोनिया गांधी का पीए बनकर भी कॉल किया। इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संजय कुमार तिवारी (40) और उसके साथी की पहचान गौरव शर्मा (23) के रूप में हुई है। जॉइंट सीपी रवींद्र यादव ने बताया कि झारखंड सरकार में रेवेन्यू, रजिस्ट्रेशन और लैंड मिनिस्टर अमर कुमार बौरी के सेक्रेटरी सुशांत कुमार मुखर्जी ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दी थी कि पिछले तीन दिनों से एक नंबर से लगातार कॉल आ रही है। फोन करने वाला खुद को भाजपा महामंत्री राम माधव बताकर मंत्री अमर कुमार बौरी से आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी फंड के लिए मोटी रकम की डिमांड कर रहा है। 23 जनवरी को कॉलर ने मंत्री के ऑफिस में एक व्यक्ति को पैसे लेने के लिए भेजा था। जब उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव के दफ्तर से इस बारे में पता किया तो उन्हें बताया गया कि उनकी तरफ से ऐसे किसी शख्स को नहीं भेजा गया है। इससे साफ हो गया कि कोई जालसाज भाजपा नेता के नाम पर मंत्री से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है। क्राइम ब्रांच ने इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।

[@ 1980 से 2012 तक चुनाव में थीं सिर्फ कांग्रेस-शिअद, इस बार त्रिकोणीय मुकाबला]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement