Extension of Rs 500 and Rs 1000 notes: SC asks Centre to decide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी याचिकाएं संवैधानिक पीठ को सौंपी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 7:59 PM (IST)
नोटबंदी याचिकाएं संवैधानिक पीठ को सौंपी
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाने से इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को केन्द्र सरकार पर ही छोड दिया। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में 500 और 1000 के पुराने नोट जमा कराने की तारीख बढाने संबंधी याचिका लगाई थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले को केन्द्र सरकार पर ही छोड दिया है कि पुराने नोट जमा कराने की तारीख बढाई जाए या नहीं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी के मामले से जुडी सभी याचिकाओं को 5 जजों की संवैधानिक पीठ को ट्रांसफर कर दिया। इसके साथ ही हाई कोर्ट में नोटबंदी से संबंधित मामलों की सुनवाई पर भी रोक लगाने का आदेश पारित किया।

[@ ग्राम्य देव ने की राजनीति में भारी उथल पुथल की भविष्यवाणी]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement