Advertisement
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच चौतरफा बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार धड़ाम

इसके अलावा रियल्टी के सूचकांक में 3.70 प्रतिशत, ऊर्जा में 2.74 प्रतिशत, दूरसंचार में 2.62 प्रतिशत, पीएसयू में 2.58 प्रतिशत तथा तेल एवं गैस में 2.52 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी।
सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियां लाल निशान में और आठ हरे निशान में रहीं। टाटा स्टील के शेयरों के दाम में सर्वाधिक 4.47 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, टाइटन और रिलायंस भी घाटा उठाने वाली शीर्ष पांच कंपनियों में रहीं।
सेंसेक्स में तेजी में रहीं आठ कंपनियों में सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक को हुआ। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, कोटक बैंक और नेस्ले इंडिया हरे निशान में रहने वाली शीर्ष पांच कंपनियां हैं।
निफ्टी में 50 में से 42 कंपनियां लाल निशान में और आठ हरे निशान में रहीं। बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी तेजी में रहने वालीं शीर्ष पांच कंपनियां हैं।
निफ्टी में कोल इंडिया बीपीसीएल, टाटा स्टील, एसबीआई लाइफ और हिंडाल्को सर्वाधिक नुकसान उठाने वाली पांच कंपनियां रहीं।
विदेशी बाजारों में चौतरफा गिरावट रही। यूरोपीय बाजार में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। ब्रिटेन का एफटीएसई 2.14 प्रतिशत की गिरावट में रहा। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट 5.13 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगशैंग 3.73 प्रतिशत और जापान का निक्के ई 1.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के महंगाई पर प्रभाव, चीन में लगे लॉकडाउन के कारण आर्थिक सुस्ती की आशंका, आपूर्ति बाधा और अमेरिकी फेड रिजर्व के सख्त रुख ने निवेशकों की धारणा कमजोर की हुई है। इसके अलावा कंपनियों के वित्तीय परिणाम भी बाजार के अनुरूप नहीं होने से निवेश धारणा प्रभावित हुई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


