Explaining ways to deal with the disaster, children will now learn in schools-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आपदा से निबटने के तरीके बताए, अब स्कूलों में बच्चे सीखेंगे

khaskhabar.com: सोमवार, 04 सितम्बर 2017 8:11 PM (IST)
आपदा से निबटने के तरीके बताए, अब स्कूलों में बच्चे सीखेंगे
जयपुर। आपदा प्रबंधन के संबंध में उद्योग विभाग के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला सोमवार को हरिशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (ओटीएस) में आयोजित हुई। इस कार्यशाला में आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों और विशेषज्ञों ने मंथन किया। राज्य के आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के विशेषाधिकारी बृजेन्द्र सिंह ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी अन्य एजेंसीज ने इसे ‘प्रो-एक्टिव‘ तरीके से अपनाया है, किसी भी बड़ी आपदा की स्थिति में राज्य एवं राष्ट्रीय एजेन्सियां मिलकर उसके कारण कम से कम नुकसान हो इसके लिए तत्परता से प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि कुछ आपदाएं ऐसी होती है जिनको रोका नहीं जा सकता, लेकिन समय पर कदम उठाकर उसे तत्काल नियंत्रित किया जा सकता है। आपदा के समय फील्ड में कार्य करने वाली एजेन्सीज की प्रमुख भूमिका को रेखाकिंत करते हुए उन्होंने कहा की सभी कार्यालयों एवं भवनों की आॅडिट करते हुए उनका आपदा प्रबंधन प्लान बनाना चाहिए। सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की कक्षा 8 व 9 तथा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 9 व 10 के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है ताकि विद्यार्थियों को इसकी बेसिक जानकारी हो सके। कार्यशाला के आरंभ में प्रोफेसर रिपुंजय सिंह ने विषय प्रर्वतन किया। कार्यशाला के अलग-अलग सत्रों में औद्योगिक एवं रासायनिक सुरक्षा से संबंधित रूल्स व रेगुलेशन, लाइफ सेविंग स्किल्स, सड़क दुर्घटनाओं में ट्रोमा मैनेजमेन्ट व सीपीआर, इंसीडेन्ट रेस्पोन्स सिस्टम के अलावा आपदा के दौरान फूड सप्लाई सहित अन्य विषयों पर अधिकारियों और विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान और प्रस्तुतीकरण दिए। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) श्री हरिसिंह मीना, जिला रसद अधिकारी (ग्रामीण) प्रवीण अग्रवाल, नागरिक सुरक्षा जयपुर के उप नियंत्रक जगदीश प्रसाद रावत, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक (शहर) आर के आमेरिया, महाप्रबंधक (ग्रामीण) मधूसुदन शर्मा के अलावा उपखण्ड अधिकारी सहायक कलक्टर एवं अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और विषय विशेषज्ञ शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement