Advertisement
विशेषज्ञों ने जाजम चौपाल पर किसानों को बताए उद्यानिकी के गुर

उद्यानिकी विशेषज्ञ नंदबिहारी मालव ने बागवानी खेती में सरकार की ओर से दिए जाने वाले अनुदानों के बारे में बताते हुए कहा कि एक हजार वर्ग मीटर से 40 हजार वर्ग मीटर तक के पॉली हाउस निर्माण में लघु किसानों को 70 प्रतिशत तथा बड़े काश्तकारों को 50 प्रतिशत अनुदान की सुविधा है। उन्होंने बताया कि 20 हार्सपावर क्षमता के ट्रैक्टर पर अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य लघु सीमांत कृषकों को एक लाख व सामान्य श्रेणी के किसानों को 75 हजार का अनुदान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि दवा छिडक़ने की मशीन पर 65 हजार रुपए का अनुदान देय है।
झालावाड़ जिले से आए किसान मनोहर कुमार के फव्वारा सब्सिडी के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि इसमें 8 हजार 820 रुपए का अनुदान सरकार की ओर से दिया जाता है। इसमें हालही में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। जाजम चौपाल में अन्य किसानों ने भी प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओ का समाधान किया। इस दौरान वीर तेजा महावीर कला मण्डल बारां के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
आगे तस्वीरों में देखें...
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



