Advertisement
एग्जिट पोल ने दिखा दिया हरियाणा से भाजपा की विदाई तय है : मनीष सिसोदिया

उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत लोकसभा चुनाव के परिणाम से ही हो चुकी थी। अब हरियाणा के एग्जिट पोल से लोग अंतिम बार भाजपा की सरकार देख रहे हैं। एग्जिट पोल ने साफ कर दिया है कि हरियाणा से भाजपा के जाने का समय आ गया है।
यह पूछे जाने पर कि आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत के साथ हरियाणा का विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन एग्जिट पोल में उसे एक भी सीट मिलती हुई नहीं दिख रही है, मनीष सिसोदिया सवाल को टालते दिखे। उन्होंने कहा, "मैं आश्वस्त हूं कि केंद्र सरकार जिस तरह से केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, वह खुद को खत्म कर रही है। भारत के लोग भाजपा को अब विदा कर रहे हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


