Exemption in interest and penalty payable on outstanding tax in vehicles under amnesty scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऐमनेस्टी योजना के अंतर्गत वाहनों में बकाया कर पर देय ब्याज एवं शास्ती में छूट

khaskhabar.com: शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 12:31 PM (IST)
ऐमनेस्टी योजना के अंतर्गत वाहनों में बकाया कर पर देय ब्याज एवं शास्ती में छूट
जोधपुर। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा में परिवहन विभाग में एमनेस्टी योजना लागू की गई है। इस संबंध में संयुक्त सचिव ने एक अधिसूचना जारी कर विभाग में कर, ब्याज एवं शास्ती में विभिन्न प्रकार की छूट प्रदान की गई है। जिला परिवहन अधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि ऐसे सभी प्रकरण जिसमें वाहन नष्ट, खुर्दबुर्द हो चुके है, पर नष्ट, खुर्दबुर्द होने की तिथि तक के बकाया कर जमा करवाने पर नष्ट, खुर्दबुर्द की तिथि के पश्चात देय समस्त कर, ब्याज एवं शास्ती पर पूर्ण छूट प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन पर 31 दिसम्बर-2022 से पूर्व बकाया देय कर जिसमें पथ कर, विशेष पथकर, एक बारीय कर एवं एक मुश्त कर पर देय ब्याज एवं शास्ती में पूर्ण छूट का प्रावधान किया गया है। छूट का लाभ उन वाहन स्वामियों को प्रदान किया जायेगा जो बकाया कर एवं 31 दिसम्बर 2022 के पश्चात कर ब्याज एवं शास्ती जमा करवाते है। इसी प्रकार ऐसे वाहन स्वामी जिनके द्वारा 24 फरवरी-2021 से पूर्व वाहनों के दस्तावेज सरेण्डर है। ऐसे वाहनों पर 24 फरवरी-2021 के बाद भी वाहनों के दस्तावेज वापस प्राप्त नहीं किए गए है पर लागू कर में छूट प्रदान की गई है। उन्होंने वाहन स्वामियों से आग्रह किया कि सरेण्डर वाहनों के दस्तावेज तुरंत जमा करते हुए देय कर का लाभ प्राप्त करें।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खनन विभाग द्वारा जारी ई-रवाना में ओवरलोड माल का परिवहन करने वाले वाहनों पर 31 जनवरी-2023 तक देय प्रशमन राशि में भी ऐमनपेस्टी योजना के अंतर्गत छूट प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत ई-रवाना चालान पर देय प्रशमन राशि में 25 प्रतिशत से लेकर 95 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रेक्टर, ट्रोली व्यवसायिक कार्य में प्रयुक्त होने पर देय प्रशमन राशि में भी ऐमनेस्टी योजना के अंतर्गत लाभ उठाया जा सकता है। ऐसे वाहन स्वामी अधिकतम 7500 रूपये एक मुश्त जमा करवाकर अपने चालों का निस्तारण करवा सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement