Advertisement
सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के लिए हानिकारक - एलन मस्क

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियां ऐप पर यूजर इंगेजमेंट को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करती हैं, जो दिमाग में खुशी के एहसास से पैदा होने वाले रसायन 'डोपामाइन' को बढ़ाती है। बच्चे ज्यादातर इसी तकनीक का शिकार होते हैं।
मस्क ने सभी माता-पिता से बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल के समय को सीमित करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, "डोपामाइन को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया एआई के बीच अत्यधिक प्रतिस्पर्धा है>"
9 बच्चों के पिता एलन मस्क ने पिछले साल कहा कि उन्होंने कभी अपने बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से रोका नहीं है, पर अब लगता है ये गलती हो सकती है।
उन्होंने मेटा के फेसबुक और इंस्टाग्राम की भी आलोचना की है, जिसमें कहा गया है कि इन प्लेटफार्मों ने अपने टूल के माध्यम से बाल शोषण को बढ़ावा दिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


