Advertisement
धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व निर्माता के वकील का बयान गलत है : NCB

बयान में कहा गया है कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत आने वाले अपराधों में क्षितिज की संलिप्तता पाए जाने के बाद उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
आगे कहा गया, "प्रक्रिया के अनुरूप उनके वकील और उनके परिवार (मां) को सूचित किया गया था। एनसीबी कार्यालय में उन्हें अपने ससुर और पत्नी से मिलने की भी अनुमति थी।"
एनसीबी ने कहा कि चूंकि क्षितिज जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, इसीलिए अदालत से उनकी कस्टडी मांगी गई थी। क्षितिज को 3 अक्टूबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। एजेंसी ने आगे कहा कि अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि आरोपी के साथ किसी भी प्रकार का शारीरिक दुर्व्यवहार नहीं किया गया।
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में सामने आए ड्रग एंगल के कारण ईडी के अनुरोध पर एनसीबी ने सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक और सुशांत के होम मैनेजर सैमुएल मिरांडा पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में कुल 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
एनसीबी ने इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह, फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा, दीपिका की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश समेत कई लोगों से पूछताछ की है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


