पूर्व सैनिक मामले में कांग्रेस ने मोदी के पुतले फूंके

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरूण भंडारी ने कहा कि कल शहीद हुए पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के परिवार को सांत्वना देने के लिए गए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और हरियाणा विधयक दल की नेता किरण चौधरी को दिल्ली पुलिस ने शहीद के परिवार से नहीं मिलने दिया और उन्हें गिरफतार कर लिया । इसके अतिरिक्त शहीद के परिवार वालों और उसके भाई के साथ भी दुर्व्यवहार किया । उन्होनें कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस के इस अलोकतांत्रिक रवैये के कारण आज पंचकुला सहित हरियाणा के सभी जिलों विरोध प्रदर्शन किया गया और पुतले फूंके गए।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
पंचकुला़
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features


