ex army man demostration aginest pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व सैनिको ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 6:09 PM (IST)
पूर्व सैनिको ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन
फिरोजपुर। उडी सेक्टर में शहीद सैनिकों को श्रद्धाजंलि देते हुए शुक्रवार को पूर्व सैनिको ने दो मिनट का मौन व्रत रखा। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । इसके बाद पूर्व सैनिको ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारेबाजी भी की। इस मार्च के दौरान कैप्टन सरवन सिंह , कैप्टन बोहड़ सिंह मान , कैप्टन गुरमेज सिंह , सूबेदार मेजर बाज़ सिंह , गुरबचन सिंह , सूबेदार हरजिंदर सिंह , बलकार सिंह , अमरजीत सिंह , गुरचरन सिंह , सरदार सिंह , पिआरे लाल , हरचंद सिंह , हरबंस सिंह , नेब सिंह , दरबारा सिंह , हंस राज, प्रीतम सिंह सेकड़ो की संख्या मे पूर्व सैनिको ने हिस्सा लिया । वही दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भी शहीदों की याद में केंडल मार्च निकाला। पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ का पुतला फूंका । केंडल मार्च शहीद उधम सिंह चोक से शुरू होकर पुरे बाजार मे निकाला गया । कांग्रेस कार्यकर्ता अनुमित सिंह हीरा ने कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement