Every worker is ready for the election, BJP government will be formed for the third time: Biplab Kumar Deb-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुनाव के लिए हर कार्यकर्ता है तैयार, तीसरी बनेगी भाजपा सरकार : बिप्लब कुमार देब

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 8:43 PM (IST)
चुनाव के लिए हर कार्यकर्ता है तैयार, तीसरी बनेगी भाजपा सरकार : बिप्लब कुमार देब
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद बिप्लब कुमार देब शुक्रवार को कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने तोशाम पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा का हरेक कार्यकर्ता तैयार है। उन्होंने केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत किया। तोशाम विधानसभा के इस्सरवाल और बापोड़ा मंडल की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं से श्री देब ने कहा कि हरियाणा में समग्र विकास के लिए हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए भाजपा कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के असीम आशीर्वाद से हरियाणा में भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। श्री देब ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं तथा लोगों को भाजपा की नीतियों को भी बताएं। तोशाम पहुंचने पर चुनाव सह प्रभारी श्री देब का स्थानीय विधायक किरण चौधरी और जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने स्वागत और अभिनंदन किया। बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर लगातार चुनाव जीतती आ रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा आज हो चुकी है, इसलिए सभी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करें और पार्टी की जीत को बड़ी जीत में बदलने के काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। सभी कार्यकर्ता लगन व मेहनत के साथ भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों का जन-जन तक प्रचार कर तीसरी बार सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बिप्लब कुमार देब ने कहा कि हरियाणा में नायब सरकार ऐतिहासिक निर्णय लेकर हर वर्ग को लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों की नौकरियां सुरक्षित करके उनके परिवारों में खुशी दी है। श्री देब ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस राज में हरियाणा में पर्ची और खर्ची का सिस्टम चलता था। कांग्रेस के समय भाई भतीजावाद और क्षेत्रवाद के हिसाब से नौकरियां बंटती थी, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद हरियाणा में पारदर्शी सिस्टम लागू हुआ। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के मैरिट के आधार पर 1 लाख 40 हजार से अधिक नौकरियां दी गई।
बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भाजपा किसान हितैषी सरकार है। किसानों के हित में जितने काम भाजपा की सरकार ने किए हैं, उतने काम कांग्रेस की सरकारों ने कभी नहीं किए। कांग्रेस ने तो किसानों को दो-दो रुपयों के चेक देकर अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में किसानों का मान-सम्मान सर्वोपरि रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आगे बढ़ते हुए हरियाणा में किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद करने का जो निर्णय लिया है वह देश में सबसे बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय है।
चुनाव सह प्रभारी ने कहा कि अब चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कमल के फूल को सभी विधानसभा में खिलाने के काम में जुट जाएं और जनता को बताएं कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ही हरियाणा के हर वर्ग का ख्याल रख सकते हैं। भाजपा सरकार में ही हरियाणा की तरक्की और खुशहाली संभव है। श्री देब ने चुनाव की तिथि घोषित करने पर चुनाव आयोग का आभार भी जताया और कहा कि विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए तत्पर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement