Advertisement
सांभर झील को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए करेंगे हर संभव प्रयास — मुख्य कार्यकारी अधिकारी

बैठक के दौरान भूजल विभाग द्वारा सांभर झील के पिछले एक वर्ष के भूजल स्तर का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। साथ ही सांभर झील पर की गई हाइड्रोलॉजिकल स्टडी पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। चूंकि सांभर झील विश्व पटल पर अंतरराष्ट्रीय महत्व के रामसर स्थल के रूप में अंकित है। एग्जीक्यूटिव बॉडी द्वारा सभी संबंधित विभागों की उपस्थिति में जनसुनवाई के माध्यम से सांभर झील को आर्द्रभूमि ( संरक्षण एवं प्रबंधन) अधिनियम, 2017 के तहत अधिसूचित किए जाने का निर्णय पारित किया गया।
इस दौरान उपवन संरक्षक जयपुर शहर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सांभर लेक मैनेजमेंट एजेंसी (मुख्यालय),अतिरिक्त जिला कलेक्टर डीडवाना कुचामन, उपनिदेशक पर्यटन,संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग, अधिशासी अभियंता एवीवीएनएल, अधिशासी अभियंता स्वास्थ्य शासन विभाग, पशुपालन विभाग और सांभर सॉल्ट लिमिटेड के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


