Every challenge accept for development of the state: CM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश के विकास के लिए हर चुनौती मंजूर : मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 7:56 PM (IST)
प्रदेश के विकास के लिए हर चुनौती मंजूर : मुख्यमंत्री
राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री का जवाब जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि उन्हें अपने आप पर, अपनी पार्टी पर, विपक्ष पर और प्रदेश की जनता पर पूरा भरोसा है कि वह विकास की ओर उठाए गए हर कदम में हमारा भरपूर साथ देंगे। जहां चाह है, वहां राह है। इसीलिए हमें भी प्रदेश के विकास के लिए हर चुनौती मंजूर है। मुख्यमंत्री गुरुवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि यह अभिभाषण मात्र एक वर्ष की उपलब्धियां नहीं, बल्कि पिछले तीन वर्ष में निष्ठा और लगन से किए गए टीम राजस्थान के प्रयासों का परिणाम है। हमारी सरकार ने भेदभाव से ऊपर उठकर हर क्षेत्र में विकास को गति देने का काम किया है। जो विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के गढ़ माने जाते हैं उन क्षेत्रों के विकास में हमने कसर नहीं छोड़ी। झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस 11 बार जीती, जबकि हमारी पार्टी को दो बार ही मौका मिला। सुराज संकल्प यात्रा के दौरान हमने उनकी अधिक फ्लोराइडयुक्त पानी के कारण पीड़ा महसूस की और कुंभाराम लिफ्ट कैनाल से मीठा पानी पहुंचाने की बुनियाद रखी। पिछली सरकार ने इस क्षेत्र में सडक़ों के निर्माण पर 23 करोड़ 74 लाख रुपए खर्च किए, जबकि हमने केवल तीन साल में ही 24.27 करोड़ रुपए के सडक़ निर्माण कार्य करा दिए हैं।
नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तो हमें एक बार भी मौका नहीं मिला, फिर भी हमने तीन साल में यहां 61 करोड़ रुपए के सडक़ निर्माण कार्य कराए, जबकि कांग्रेस के पांच साल में 23 करोड़ रुपए ही खर्च हुए थे। उन्होंने कहा कि ओसियां में भी 10 बार जीतने के बावजूद कांग्रेस वहां की जरूरतें पूरी नहीं कर सकी, मगर हमने यहां भी कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय और कृषि मंडी खोली। साथ ही चार सौ करोड़ रुपए की पांचला घेवड़ा चिराई पेयजल योजना शुरू की। सडक़ों पर भी 47.12 करोड़ रुपए खर्च किए।
जनजाति क्षेत्र को अपना वोट बैंक समझने वाली कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों को मुख्यधारा से जोडऩे की चिंता तक नहीं की। हमारी सरकार ने इन क्षेत्रों के लिए अलग से सर्विस कैडर का गठन करने, मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने तथा महाराणा प्रताप पुलिस बटालियन की स्थापना करने जैसे काम किए। उन्होंने कहा कि बांसवाड़ा में भी पिछले तीन साल में सडक़ों पर 69 करोड़ रुपए खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव ही राज्य भर में सभी पंचायत मुख्यालयों पर हायर सैकंडरी स्कूल खोले जा रहे हैं। ग्रामीण गौरव पथ बनाएं जा रहे हैं।
प्रदेश के इतिहास का सबसे छोटा विधायक दल
राजे ने कहा कि जनता ने हमें प्रदेश की सेवा के लिए 18 साल दिए वो भी टुकड़ों में, जबकि कांग्रेस को 50 साल मिले। फिर भी जिस पार्टी ने प्रदेश में 50 वर्ष तक शासन किया, वही पार्टी राजस्थान के इतिहास में अब तक का सबसे छोटा विधायक दल बनकर सामने बैठी है। इसका कारण भी साफ है कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को खूब समय दिया और परखा, मगर प्रदेश का विकास नहीं हुआ।
अधिकारी-कर्मचारी डरें नहीं, साथ खड़ी है सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को आश्चर्य हो रहा है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद उनकी सरकार जमीनी स्तर पर काम कैसे कर रही है। ऐसे लोग प्रदेश के विकास की गति को रोक नहीं पाए तो अधिकारियों को डराने, धमकाने लगे। सूची बनाने की धमकी दी। लगता है कुछ लोग सत्ता की खुमारी से अभी तक उबर नहीं पाए। उनको तो धन्यवाद देना चाहिए था कि सरकार ने विकास में बाधा बनने वाले लोगों को बेनकाब किया है। मैं राजस्थान के प्रत्येक सदस्य, सभी अधिकारी और कर्मचारियों को आश्वस्त करती हूं कि वे डरें नहीं, सरकार उनके साथ खड़ी है। अपना काम निर्भिक रूप से सच्ची लगन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करते रहें, ताकि सशक्त और समृद्ध राजस्थान का निर्माण हो सके।
जश्न नहीं मनाया, रिपोर्ट कार्ड दिया

[ यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement