Advertisement
गरीबी के मामले में मप्र देश में 27वें पायदान पर

सरकार के प्रयासों के बावजूद मध्यप्रदेश में कुपोषण अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। प्रदेश में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर 77 है, जो असम को छोड़कर अन्य किसी प्रदेश से सबसे अधिक है।
राज्य सरकार के आय के स्रोत से राजस्व में वृद्धि हुई है, लेकिन बिक्री कर एवं यात्री एवं माल पर कर में 24. 28 प्रतिशत की कमी आई है। इसी प्रकार माल तथा यात्रियों पर लगाए जाने वाले करों में यह कमी 98. 64 प्रतिशत देखी गई है।
सर्वेक्षण के अनुसार, मध्यप्रदेश में मुख्य फसलों का क्षेत्रफल घट रहा है। वर्ष 2017-18 में धान, मक्का और गेहूं 17526 हजार हेक्टेयर में बोया गया था, जो 18-19 के अनुमान के अनुसार 17127 हजार हेक्टेयर रह गया है। इसी तरह राज्य में दलहनी फसलों का क्षेत्रफल और उत्पादन कम हुआ है।
प्रदेश के लिए चिता की बात यह है कि सोया स्टेट के नाम से मशहूर मध्यप्रदेश में सोयाबीन के क्षेत्रफल और उत्पादन में भी कमी आ रही है। सर्वेक्षण में के मुताबिक, वर्ष 2016-17 की तुलना में वर्ष 17-18 में सोया के क्षेत्रफल में 7. 23 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि उत्पादन में यह कमी 19. 97 प्रतिशत है। वर्ष 16-17 में सोयाबीन का उत्पादन 6649 हजार मीट्रिक टन था, जो 17-18 में घटकर 5321 हजार मीट्रिक टन रह गया है।
सर्वेक्षण के अनुसार, मध्यप्रदेश में मांस और अंडे का उत्पादन बढ़ा है। वर्ष 2016-17 में मांस का उत्पादन 79 हजार मीट्रिक टन था, जो बढ़कर 89 हजार मीट्रिक टन हो गया है। यानी इसमें 12 प्रतिशत की वृद्घि हुई है। इसी तरह अंडों के उत्पादन में 14.65 प्रतिशत की वृद्घि दिखाई गई है। आश्चर्यजनक बात यह है कि मांस और अंडे के उत्पादन की वृद्घि दूध उत्पादन में हुई वृद्घि से अधिक है।
मध्य प्रदेश के उद्योग का प्रदेश की जीडीपी में योगदान कम होता जा रहा है। वर्ष 2011-12 में यह 27. 09 प्रतिशत था, जो वर्ष 17-18 में घटकर 24.14 हो गया है। हालांकि प्रदेश में एमएसएमई से संबंधित उद्योग ज्यादा स्थापित हो रहे हैं।
प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट आई है। वर्ष 2016-17 में प्राथमिक शालाओं में कुल नामांकन 78. 92 लाख था, जो वर्ष 2017-18 में घटकर 77. 30 लाख रह गया है। इसी तरह माध्यमिक शालाओं में कुल नामांकन 44. 61 लाख से घट कर 43. 63 लाख रह गया है। हालांकि बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की संख्या में कमी आई है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


