चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में साइकलिंग को प्रमोट करने की दिशा में शुक्रवार को रॉक गार्डन में साइक्लोथोन का आयेाजन किया गया। इसे सीआईआई ने ऑल इंडिया साइकिल मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के सहयोग से कराया गया। राॅक गार्डन से शुरू राईड में सभी आयु वर्ग के करीब पांच सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रोफेशनल और नाॅन प्रोफेशनल भी शामिल रहे। साइक्लोथोन में तीन प्रकार की राइड्स थीं। जिसमें इलीट राइड, काॅरपोरेट राइड और स्कूली बच्चों के लिए राइड शामिल रहीं। इलीट राइड में विक्रम ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि कृष्णा ने दूसरा और अवधेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...