Eve teasing case in MP, taught best lesson to teaser-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छेडछाड से तंग आकर लडकी ने मिलने बुलाया फिर...

khaskhabar.com:
छेडछाड से तंग आकर लडकी ने मिलने बुलाया फिर...
ग्वालियर। एक मनचला कोचिंग जाते समय एक छात्रा को रोज छेडता था। लडकी रोज-रोज की छेडछाड से तंग आकर उसे मिलने बुलाया। जैसे ही युवक छात्रा से मिलने पहुंचा तो उसके भाईयों ने उस पर हमला कर दिया और सडकर पर गिराकर जमकर पीटा। यह घटना रविवार दोपहर चिडिय़ाघर के सामने की है। दोनों में से किसी भी पक्ष ने पड़ाव थाने में शिकायत नहीं की है। एक पुलिसकर्मी की बेटी को पिछले कुछ दिन से एक युवक परेशान कर रहा था। छेड़छाड़ करने के साथ लडक़ा उसे मिलने के लिए बुला रहा था। यह बात छात्रा ने अपने पिता और भाइयों को बताई। जिस पर रविवार को परिजन ने छात्रा से उस लडक़े को चिडिय़ाघर के पास मिलने बुलवाया। रविवार दोपहर चिडिय़ाघर के पास युवक छात्रा को देखकर उसके पास आया।
अभी वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही दो युवक उस पर टूट पड़े। उन्होंने छात्रा के सामने ही आरोपी की जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे धमकाकर छात्रा व उसके परिजन चले गए। छात्रा के जाने और पिटाई खाने के बाद युवक भी अपनी गाड़ी लेकर चला गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement