Advertisement
गुरूग्राम में होगा बिजली चालित बसों का संचालन

दौरे के दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने बताया कि भारत में बिजली चालित वाहनों के संचालन को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार गंभीर है। वैश्विक स्तर पर भी बेहतर बुनियादी ढांचे, आवासीय, वाणिज्यिक, सार्वजनिक क्षेत्र की उपयोगी सेवाओं में गुरूग्राम में तेजी अपना स्थान बनाया है। दिल्ली एनसीआर में अहम तथा व्यापारिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण गुरूग्राम में भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन प्रणाली तैयार की जाएगी। इसके लिए पहले चरण में गुरूग्राम में 75 से 100 बिजली चालित बसें चलाई जाएंगी। यह बसें न केवल सडक पर वाहनों के दबाव को कम करेंगी, अपितु कार्बन उत्सर्जन में कमी लाएगी।
मंत्री कविता जैन ने बताया कि सामान्य बस के मुकाबले एक बिजली चालित बस अपने संचालन के 10 साल की अवधि में 4 लाख 20 हजार लीटर डीजल की खपत में कटौती करेगी, जिससे गुरूग्राम के सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी। इन बसों के संचालन से गुरूग्राम में औसतन 50 हजार नागरिकों को दैनिक आधार पर बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मिलेगी। इस दिशा में गुरूग्राम मैट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथाॅरिटी, नगर निगम गुरूग्राम तथा एचएसआईआईडीसी क्रमश: 50, 40 एवं 10 प्रतिशत के अनुपात में खर्च वहन करेंगी।
मंत्री कविता जैन ने कहा कि वर्ष 2030 तक प्रदेश ही नहीं अपितु देश में बिजली चालित वाहनों की संख्या एवं उपलब्धता में बढोतरी की जाएगी, ताकि कार्बन उत्सर्जन पर बे्रक लगाते हुए पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जेबीएम गु्रप वर्तमान में फरीदाबाद के पास वल्लभगढ में सीएनजी बस निर्माण का संयंत्र स्थापित कर चुका है। इसी संयंत्र में कंपनी जल्द ही मेक इन इंडिया के तहत बिजली चालित बसों का निर्माण भी शुरू करेगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव जैन भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


