Ensure Transparency and Accountability in Scheme Implementation: V. Srinivas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही हो सुनिश्चित : वी. श्रीनिवास

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 मई 2026 6:47 PM (IST)
योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही हो सुनिश्चित : वी. श्रीनिवास
जयपुर। अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम सहित विभागीय योजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 182.69 करोड़ रुपये के 31 नवीन प्रस्तावों का भी अनुमोदन किया गया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रधानमंत्री जी के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम व प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक स्तर पर समयबद्ध कार्ययोजना के अनुसार कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा निर्धारित समय सीमा में लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम व प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें। साथ ही बैठक में विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों,एवं अन्य कल्याणकारी गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा की गई।
अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अश्विनी भगत ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम में विभाग द्वारा अब तक स्वीकृत 2238 कार्यों में से लगभग 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि प्रगतिरत 37 कार्यों में से 5 कार्य आगामी माह में पूर्ण कर लिए जाएंगें, जिनमें राजकीय महाविद्यालय, सीकरी, भरतपुर, अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, मसूदा, अजमेर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गढ़ाजान, कामां, भरतपुर के भवन निर्माण आदि कार्य है। भगत ने बताया कि शेष कार्यों को भी इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कर लिया जाएगा।
बैठक में कौशल एवं उद्यमिता, रोजगार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा राजेश कुमार यादव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक मातादीन मीना सहित संबंधित विभागों के उच्चधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement